Jamshedpur News: गोलकाटा के माझीडीह टोला में पेयजल संकट, तीनों सोलर जलमीनार वर्षों से बंद
जमशेदपुर, जुलाई 31 -- Jamshedpur News: पटमदा की काशमार पंचायत के गोलकाटा गांव स्थित माझीडीह टोला में लंबे समय से लोग पेयजल संकट झेल रहे हैं। गांव का दौरा करने पहुंचे जेएलकेएम के जिला सचिव राजेश कुम्भकार को ग्रामीणों ने बताया कि गांव में स्थापित तीनों सोलर जलमीनार पिछले 2-3 वर्षों से खराब हैं, जिससे पेयजल के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, तीन में से दो सोलर जलमीनार डीएमएफटी फंड और एक 14वें वित्त आयोग की राशि से लगाए गए थे। लाखों खर्च होने के बावजूद वर्षों से इनके बंद रहने पर ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। राजेश ने जिला प्रशासन एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से तीनों जलमीनार की मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की भी मांग की। उनके साथ श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.