जमशेदपुर, नवम्बर 3 -- Jamshedpur News: सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत रविवार को एमजीएम थाना की ओर से गोडगोड़ा फुटबॉल मैदान में फुटबॉल मैच आयोजित किया गया। इसमें गोडगोड़ा स्पोर्टिंग ग्रीन क्लब ने सहयोग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक दयानंद कुमार, एमजीएम थाना प्रभारी सचिन कुमार दास, स्थानीय मुखिया, वार्ड पार्षद, समाजसेवी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही आपात स्थिति में डायल 112 की मदद लेने और पुलिस की चैटबॉट सेवा के उपयोग की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर खिलाड़ियों के ब...