जमशेदपुर, सितम्बर 25 -- Jamshedpur News: चांडिल के टेंथ माइल स्टोन होटल में 24 अगस्त को हुए निखार सबलोक हत्याकांड की जांच में पुलिस अखिलेश सिंह से जुड़े ठिकानों पर भी सर्च अभियान चला सकती है। मामले की जांच पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस संयुक्त रूप से कर रही है। पुलिस हत्याकांड से जुड़े लोगों और संभावित साक्ष्यों को खंगालने में जुटी है। इससे पहले पुलिस ने मामले में संदिग्ध अशोक सिंह राघव के आवास और उससे जुड़े सोनारी स्थित एक न्यूज चैनल के कार्यालय में सर्च अभियान चलाया था। इसके बाद विक्रम शर्मा के कार्यालय में भी पुलिस ने तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान पुलिस ने कई बिंदुओं पर जानकारी जुटाई और हत्याकांड से जुड़े संभावित साक्ष्यों की तलाश की।अब जांच का दायरा बढ़ाते हुए पुलिस अखिलेश से जुड़े ठिकानों की भी तलाशी लेने की तैयारी क...