जमशेदपुर, सितम्बर 4 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। टाटानगर बादामपहाड़ मार्ग के गुरुमहीसानी स्टेशन पर सभी ट्रेन नहीं जाती है इससे यात्रियों को ट्रेन से आवागमन की सुविधा नहीं मिल पा रही। मां तुझे सलाम संस्था के अध्यक्ष मो. अजहर खान ने जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को इस मुद्दे पर पहल करने का आग्रह किया है ताकि टाटानगर से बादामपहाड़ जाने वाली सभी ट्रेन गुरुमहीसानी स्टेशन पर भी जाए। संस्था के अध्यक्ष ने सांसद को बताया कि, सुबह 4 बजे और 10 बजे की मेमू ट्रेन के साथ शालीमार और राउरकेला की दो एक्सप्रेस ट्रेन गुरुमहीसानी नहीं जाती है। यात्री सुविधा में सांसद को रेलवे से इस मुद्दे पर वार्ता कर गुरुमहीसानी में ट्रेन का ठहराव दिलाना चाहिए। यह भी पढ़ें- Munger News: दौलतपुर रेल कॉलोनी में रेल अधिकारियों को घेरा, बदहाली पर फूटा रेलकर्मियों का गुस्स...