Jamshedpur News: गुरुमहिसानी स्टेशन पर चार ट्रेनों का ठहराव नहीं, यात्री परेशान
जमशेदपुर, सितम्बर 6 -- Jamshedpur News: टाटानगर-बादामपहाड़ मार्ग की चार ट्रेनें गुरुमाहिसानी स्टेशन पर नहीं रुकतीं। इससे ओडिशा के ग्रामीण यात्रियों के साथ टाटानगर से गुरुमहिसानी जाने वाले यात्री परेशान हैं। मां तुझे सलाम संस्था के अध्यक्ष मो. अजहर खान ने जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि टाटानगर से बादामपहाड़ जाने वाली सुबह चार बजे और दिन में दस बजे की मेमू ट्रेनों के साथ शालीमार और राउरकेला की दोनों एक्सप्रेस ट्रेनें गुरुमहिसानी नहीं जातीं। उन्होंने सांसद से दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के महाप्रबंधक से वार्ता कर इन ट्रेनों को गुरुमहीसानी तक चलवाने का आग्रह किया है, ताकि टाटानगर से बादामपहाड़ जाने वाली ट्रेनों का लाभ ग्रामीण यात्रियों को मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.