जमशेदपुर, जुलाई 13 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। पवित्र सावन माह की संग्रांद के अवसर पर 16 जुलाई को गुरुद्वारा साहिब साकची में एक भव्य एवं विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा जहां श्रद्धालु संगत गुरु चरणों में शीश नवाकर गुरु की असीम कृपा एवं आशीर्वाद प्राप्त कर सावन माह का स्वागत करेगी। संग्रांद समारोह के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, साकची की एक बैठक प्रधान सरदार निशान सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया तथा संगत की सुविधा, धार्मिक मर्यादा एवं सेवा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...