जमशेदपुर, अक्टूबर 9 -- Jamshedpur News: डायरेक्टर जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस ने दुमका से गुटका फैक्ट्री संचालक मनीष को गुरुवार रात को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जमशेदपुर लाया गया है। जहां मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार मनीष दुमका में 'करमचंद' नामक गुटखा का अवैध फैक्ट्री चलाता था। जिसके यहां बुधवार से छापेमारी शुरू की गई थी। छापेमारी शुक्रवार शाम तक चली। जिसमें उसके द्वारा करीब 20 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का मामला प्रकाश में आया। जिसको लेकर उन्होंने सही तरीके से कागज नहीं प्रस्तुत किया और न ही संतोषप्रद जवाब दिया। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और मेडिकल जांच के बाद जेब भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...