जमशेदपुर, अक्टूबर 25 -- Jamshedpur News: टाटानगर होकर हावड़ा-मुंबई मार्ग में ट्रेनों ने शुक्रवार को लेटलतीफी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस 13 घंटे से ज्यादा लेट चल रही है। स्थिति यह है कि शुक्रवार सुबह 8.13 बजे की ट्रेन के रात साढ़े 12 बजे तक आने की उम्मीद है। वहीं, पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस और मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस भी करीब 5 घंटे लेट चल रही है। इससे ट्रेन के शनिवार को भी देर से टाटानगर आने की आशंका है। इधर, अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस 6 घंटे और कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस भी 3 घंटे से ज्यादा लेट से टाटानगर आई थी। ट्रेनों की लेटलतीफी से रोजाना सैकड़ों यात्री परेशान होते हैं।रेलवे जन संवाद कार्यक्रम में यात्रियों ने डीआरएम के समक्ष भी यह मुद्दा उठाया था। ट्रेनें लेट होने पर यात्री सोशल मीडिया पर शिकायत कर...