जमशेदपुर, अक्टूबर 25 -- Jamshedpur News: पिपला से सटे गालूडीह थाना क्षेत्र के बड़ाखुर्शी में आदिवासी परिवार के साथ मारपीट करने के आरोप में 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना 22 अक्तूबर की शाम की बताई गई है। बड़ाखुर्शी निवासी पद्मावती सिंह ने गालूडीह थाने में लिखित शिकायत दी थी। पुलिस ने एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले का अनुसंधान पुलिस अवर निरीक्षक अजय बागे को सौंपा गया है। प्राथमिकी के अनुसार, पद्मावती सिंह अपने पति नारद सिंह, भतीजे गुरुपदो सिंह और भैसुर नारायण सिंह के साथ पैरागुड़ी मौजा स्थित अपनी दुकान में थीं। आरोप है कि इसी दौरान शंभु महतो, शिवशंकर महतो, जगदीश महतो समेत 12 लोग वहां पहुंचे। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने परिवार के सदस्यों के साथ जातिस...