जमशेदपुर, जुलाई 28 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार का युवा प्रकोष्ठ नवयुग दल ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गायत्री शिशु विद्या मंदिर एवं भगेरिया फाउंडेशन चक्रधरपुर के सहयोग से अपना वृक्षारोपण कार्यक्रम जारी रखा। भवानीपुर सुकुरहुटू पंचायत के बाबा कालेश्वर योग आश्रम में माता भगवती देवी शर्मा जी के जन्म शताब्दी वर्ष में 251 पौधों का रोपण किया गया। इसमें मुख्य रूप से पीपल, आम, शीशम, जामुन, अमरूद आदि पौधे लगाए गए। साथ ही गायत्री परिवार के संस्थापक परम पूज्य गुरुदेव श्रीराम शर्मा आचार्य जी का संदेश समस्त ग्रामीणों के बीच प्रचारित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संजीव सिन्हा, संतोष गुप्ता, वासुदेव पाल, शिबू, मानिक महतो, भगवान महतो, अजय महतो, बलराम महतो, घनश्याम महतो एवं अर्जुन महतो का सराहनीय योगदान रहा। यह भी...