जमशेदपुर, अक्टूबर 1 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को आरंभ संस्था की ओर से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर एग्रीको क्लब हाउस में आयोजित होगा। आयोजन को लेकर संस्था की ओर से तैयारियां अंतिम चरण में हैं। संस्था के पदाधिकारियों ने शहरवासियों से शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है। संस्था के संस्थापक सत्यम सिंह और अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने बताया कि आरंभ सेवा की स्थापना मानव सेवा के उद्देश्य से की गई है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए गांधी जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। यह भी पढ़ें- Latehar News: रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर व सम्मान समारोह आज एक व्यक्ति...