जमशेदपुर, सितम्बर 21 -- Jamshedpur News: कदमा के पदमा रोड स्थित टीआर टाइप क्वार्टर नंबर 65 में शुक्रवार देर शाम चोरों ने टाटा स्टीलकर्मी विश्वनाथ राणा के घर को निशाना बनाया। चोर घर से करीब आठ लाख के सोने-चांदी के आभूषण और पांच हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी। विश्वनाथ राणा ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम करीब 7.30 बजे वह परिवार के साथ कदमा मेला घूमने गए थे। करीब 8.50 बजे जब परिवार के साथ घर लौटे तो घर का सामान बिखरा हुआ मिला। घर में चोरी होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। विश्वनाथ के अनुसार, चोरों ने घर में रखे पांच हजार रुपये नकद के अलावा करीब आठ लाख के आभूषण चोरी कर ली। चोरी गए सामान में सोने की नौ अंगूठियां, एक चेन, गले का हार सेट, चांदी की तीन जोड़...