Jamshedpur News: खेलो झारखंड प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्ग के छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम
जमशेदपुर, अगस्त 24 -- Jamshedpur News: एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय, पटमदा के मैदान में शनिवार को एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर-17 वर्ग के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। शिक्षकों ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता में दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप, 4x100 मीटर रिले, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, शॉटपुट और जैवलिन थ्रो समेत विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। अलग-अलग स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में जिला पार्षद प्रदीप बेसरा ने कहा कि खेल बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह भी पढ़ें- Palamu News: रोमांचक मुकाबलों और खेल भावना के बीच संपन्न हुई खो-खो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.