जमशेदपुर, सितम्बर 3 -- Jamshedpur News: कुमीर पंचायत के खेजुरडीह गांव में अधूरे पुलिया निर्माण और बारिश से क्षतिग्रस्त डायवर्सन को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने विरोध जताया। जिला वरीय उपाध्यक्ष सुब्रत महतो के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मौके का जायजा लेकर प्रशासन व संबंधित विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की। सुब्रत महतो ने कहा कि पुलिया व डायवर्सन की समस्या को लेकर पहले ही उपायुक्त को ज्ञापन दिया गया था और निर्माण कार्य शुरू भी हुआ, लेकिन अब काम अधूरा पड़ा है। दो दिन पूर्व डायवर्सन बह जाने से चारपहिया वाहनों का आवागमन बंद है। एंबुलेंस, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। ओड़िया, बनकुंचिया और कुमीर पंचायत के लोगों को प्रखंड मुख्यालय व काटिन बाजार जाने के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। प...