जमशेदपुर, अक्टूबर 4 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी परसुडीह मंडल, जमशेदपुर महानगर की ओर से बहुचर्चित खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने की मांग को लेकर रविवार को व्यापक जनसमर्थन हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। भाजपा परसुडीह मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा के नेतृत्व में यह अभियान चांदनी चौक परसुडीह, त्रिवेणी टॉवर चौक परसुडीह एवं मकदमपुर रेलवे फाटक चौक परसुडीह में आयोजित किया गया। अभियान में क्षेत्र के बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेक हस्ताक्षर के माध्यम से सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग का समर्थन किया। अभियान के दौरान लगभग 3,500 लोगों ने हस्ताक्षर किया है। भाजपा अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा ने कहा कि खासमहल-गोविंदपुर सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र...