जमशेदपुर, अगस्त 16 -- Jamshedpur News: खरकाई नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया है। खरकाई का खतरे का निशान 129 मीटर है जबकि आज सुबह 128.50 और अपराह्न 4 बजे 128.470 मीटर मापा गया। और यह स्थिति तब है जबकि रायरंगपुर में बैंकवेल और खरकाई डैम का एक-एक गेट खुला हुआ है। गत दिन खरकाई और स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया था। खरकाई नदी का जलस्तर तो खतरे के निशान से पांच मीटर ऊपर पहुंच गया था। इसकी वजह से जमशेदपुर की कई बस्तियों के नदी किनारे स्थित करीब 300 से अधिक घरों में पानी घुस गया और लोगों को घर छोड़कर ऊंची जगहों पर शरण लेना पड़ा। यह भी पढ़ें- चांडिल डैम का जलस्तर 180.75 मीटर पर, खुले सभी 13 फाटक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...