Jamshedpur News: खरकाई खतरे के निशान से 2 मीटर ऊपर, आज सुबह से लगातार हो रही जलस्तर में बढ़ोतरी
जमशेदपुर, अगस्त 31 -- Jamshedpur News: खरकाई नदी का जलस्तर एक बार फिर जमशेदपुर वासियों को डराने लगा है। इसकी वजह आज सुबह के बाद नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी है। खरकाई खतरे के निशान से 2 मीटर ऊपर बह रही है। अपराह्न 4:00 बजे मापे गए जलस्तर से इसका पता चला है। खरकाई का खतरे का निशान 129 मीटर है जबकि वर्तमान जलस्तर 131.03 मीटर मापा गया है। खरकाई की वजह से स्वर्णरेखा का नदी भी तेजी से खतरे के निशान के पास पहुंच गई है। उसका वर्तमान जलस्तर 120.82 मीटर है। स्वर्णरेखा का खतरे का निशान 121.50 मीटर है। अगर खरकाई का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो आज रात बागबेड़ा, शास्त्री नगर सहित शहर की प्रमुख निचली बस्तियों के लोगों को अपना घर छोड़कर ऊंचे स्थान पर जाना होगा। यह भी पढ़ें- नदियों का जलस्तर फिर चढ़ा, खतरा बरकरार उपायुक्त राजीव रंजन लोगों को लगातार इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.