Jamshedpur News: खरकई रेलवे ब्रिज के पास युवक गिरफ्तार, गोली और चापड़ बरामद
जमशेदपुर, अगस्त 6 -- Jamshedpur News: जुगसलाई के खरकई रेलवे ब्रिज के पास पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को गोली और चापड़ के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जुगसलाई ग्वाला पट्टी निवासी शेर मोहम्मद के रूप में हुई है। उसका एक साथी मो. राजा पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की नीयत से खरकई रेलवे ब्रिज के आसपास घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना पुलिस ने तत्काल छापेमारी की। पुलिस टीम को देखते ही वहां मौजूद युवक भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर शेर मोहम्मद को दबोच लिया, जबकि उसका साथी मो. राजा फरार होने में सफल रहा। यह भी पढ़ें- Chapra News: अपराध की साजिश नाकाम; देशी कट्टा के साथ दो गिरफ्तार तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक जिंदा गोली और एक चापड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.