जमशेदपुर, अगस्त 22 -- Jamshedpur News: कदमा के शास्त्रीनगर में मंगलवार को खरकई नदी के तेज बहाव में बहे टीपू खान का शव गुरुवार सुबह बरामद कर लिया गया। नदी का जलस्तर कम होने के बाद शव भाटिया बस्ती के पास नदी में दिखा। सुबह परिजन टीपू की तलाश कर रहे थे। इस दौरान उनकी नजर शव पर पड़ी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर कदमा थाना पुलिस पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- Simdega News: लापता युवक का छिन्दा नदी से मिला शव मंगलवार को खरकई नदी का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण कदमा के निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई थी। इसी दौरान शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 निवासी 28 वर्षीय टी...