Jamshedpur News: खरकई नदी से तीसरे दिन मिला कदमा में डूबे युवक का शव
जमशेदपुर, अगस्त 20 -- Jamshedpur News: कदमा शास्त्रीनगर में बीते मंगलवार को डूबे टीपू खान का शव गुरुवार सुबह खरकई नदी से बरामद कर लिया गया। गुरुवार को नदी का जलस्तर कम होने पर टीपू का शव भाटिया बस्ती के पास नदी में दिखा। सुबह जब परिजन उसकी तलाश कर रहे थे तब उन्होंने शव को देखा। इधर सूचना पाकर कदमा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दे कि नदियों में जलस्तर बढ़ने पर टीपू अपने घर में ताला लगाने गया था। इसी दौरान वह तेज बहाव में बह गया था। यह भी पढ़ें- Mohoba News: बांध में डूबे युवक का चार किमी दूर मिला शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.