जमशेदपुर, अगस्त 2 -- Jamshedpur News: बागबेड़ा बड़ौदा घाट स्थित खरकई नदी में मगरमच्छ के दिखने की चर्चा से इलाके में हड़कंप है। रविवार से कई लोगों ने मगरमच्छ को देखने का दावा किया है। इससे रोज नदी में नहाने वाले लोग भयभीत हैं। लोगों के अनुसार, पहले मगरमच्छ नदी किनारे नए वाटर पाइप पुल के निकट दिखा था। इसके बाद बड़ौदा घाट, पत्थर घाट, कुसुम घाट और महाकालेश्वर घाट पर रोज दिन में कई बार मगरमच्छ देखने की चर्चा क्षेत्र में हो रही है। एक बार नाला के मुहाने पर भी मगरमच्छ को देखने का दावा किया गया है। मगरमच्छ का फोटो भी वायरल हुआ है। एक महिला ने बताया कि उसने भी नदी में मगरमच्छ जैसे जीव को देखा। स्थानीय लोगों के अनुसार, अगर नदी में मगरमच्छ है तो खतरा हो सकता है। नदी में उतरने वालों को सतर्क रहना चाहिए। प्रशासन को भी एक बार नदी की जांच करानी चाहिए। ...