जमशेदपुर, जुलाई 23 -- Jamshedpur News: साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह निवासी चौधरी ब्रह्म नारायण राम के क्वार्टर में चोरी हो गई। इस संबंध में साकची थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। ब्रह्म नारायण ने बताया कि 16 जुलाई को दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपने क्वार्टर में ताला लगाकर मानगो स्थित कल्याण बिहार कॉलोनी में गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात करीब 8:30 बजे लौटने पर मुख्य दरवाजा खोलकर घर में प्रवेश किया तो देखा कि अलमारी खुली हुई थी और पूरा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोर पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे थे। अलमारी में भवन निर्माण के लिए रखे लगभग तीन लाख रुपये नकद, करीब 2.50 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने, उनकी रसीदें तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी हो चुके थे। घटना के तुरंत बाद उन्होंने डायल 1...