जमशेदपुर, अक्टूबर 14 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। दुर्गापूजा के मद्देनजर अवैध शराब के निर्माण और कारोबार पर रोक लगाने के लिए उत्पाद विभाग की टीम ने पोटका के कोवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार को छापेमारी की। इस दौरान कुन्दरूकोचा गांव और डुंगरीटोला में नदी किनारे तथा जंगल में चल रही अवैध महुआ शराब की भट्टियों से बरामद 12 हजार किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया गया। टीम ने 280 लीटर तैयार अवैध महुआ शराब भी जब्त की।छापेमारी के दौरान अवैध शराब बनाने में शामिल आरोपी फरार मिले। विभाग ने सभी फरार आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।जिला प्रशासन के अनुसार, त्योहार के दौरान अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: कुंदरुकोचा व डूंगरीटोला में 120 ...