जमशेदपुर, जुलाई 31 -- Jamshedpur News: कोल्हान विश्वविद्यालय से संबद्ध कई सरकारी और निजी महाविद्यालयों में इस वर्ष स्नातक स्तर के वोकेशनल कोर्सों की मान्यता पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। बीबीए, बीसीए और बीएससी आईटी जैसे पाठ्यक्रमों में छात्रों की रुचि लगातार घटती दिख रही है। स्थिति यह है कि कई प्रमुख कॉलेजों में इन कोर्सों के लिए दहाई का आंकड़ा पार करना भी मुश्किल हो गया है, जिससे कॉलेज प्रबंधन की चिंता बढ़ गई है। इस सत्र बीबीए और बीसीए जैसे वोकेशनल कोर्सों के लिए कई कॉलेजों में महज 10-11 आवेदन ही प्राप्त हुए हैं। वर्कर्स कॉलेज में बीबीए के लिए केवल 13 और बीसीए के लिए सिर्फ 16 छात्रों का चयन नामांकन के लिए हो पाया है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: वोकेशनल कोर्स में नामांकन के लिए जारी नहीं हुई सूची वहीं, को-ऑपरेटिव कॉलेज में बीएससी आईटी को...