जमशेदपुर, नवम्बर 4 -- Jamshedpur News: कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2022-2026 के चार वर्षीय स्नातक के आठवें सेमेस्टर (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और वोकेशनल) की परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 5 नवंबर 2026 से 18 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। इसके बाद 19 नवंबर 2026 से 25 नवंबर 2026 तक 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में फॉर्म भरने की तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी और न ही प्राचार्य द्वारा आवेदन अग्रषित किया जाएगा। परीक्षा शुल्क विभिन्न पाठ्यक्रमों के अनुसार 410 रुपये से लेकर 750 रुपये तक तय किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...