जमशेदपुर, अक्टूबर 15 -- Jamshedpur News: कोल्हान विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2017-2020, 2018-2021, 2019-2022, 2020-2023 और 2021-2024 के छात्र-छात्राओं का जीई-2 परीक्षा का परिणाम लंबे समय से अटका पड़ा है। इससे छात्र-छात्राओं में चिंता घर कर गई है। परीक्षा हुए लगभग दो महीने हो चुके हैं, लेकिन इतने समय के बाद भी परिणाम नहीं आया है। इसको लेकर ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (एआईडीएसओ) पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य को मांग पत्र सौंपा। कोल्हान विश्वविद्यालय को संबोधित मांगपत्र में परीक्षा नियंत्रक से रिजल्ट अविलंब जारी करने की मांग की गई है। संगठन की जिला उपाध्यक्ष झरना महतो ने कहा कि परीक्षा संपन्न हुए दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन विवि प्रशासन की ओर से अबतक रिजल्ट प्रकाशित...