जमशेदपुर, अगस्त 6 -- Jamshedpur News: कोल्हान विश्वविद्यालय में फिलहाल कई सत्र छह माह से एक साल तक महीने विलंब से संचालित हो रहे हैं। इसलिए अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने तथा अपने शैक्षणिक एवं परीक्षा सत्र को पूरी तरह नियमित करने की कवायद शुरू कर दी है। इस कड़ी में विवि प्रशासन ने नए शैक्षणिक वर्ष के लिए आधिकारिक अकादमिक और परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस नए कैलेंडर में छात्र-छात्राओं के नामांकन, नियमित कक्षाओं के संचालन, आंतरिक मूल्यांकन, सेमेस्टर परीक्षाओं, परिणाम प्रकाशन तथा अन्य प्रमुख शैक्षणिक गतिविधियों के लिए एक स्पष्ट समय-सारिणी निर्धारित की गई है। इस पूरी व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय और इसके अंतर्गत आने वाले सभी संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षणिक एवं परीक्ष...