जमशेदपुर, जुलाई 31 -- Jamshedpur News: टेल्को निवासी गोपाल ठाकुर 5 लाख 25 हजार के चेक बाउंस के आप से गुरुवार को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में साक्ष्य के अभाव में बरी हो गया। बचाव पक्ष से अधिवक्ता अजय मुखर्जी ने अदालत में पैरवी की थी। अधिवक्ता ने बताया कि एल अग्रवाल ने दोस्ताना कर्ज के बदले गोपाल ठाकुर द्वारा दिए गए चेक बाउंस की शिकायतवाद अदालत में जाहिर की थी लेकिन दोष सिद्ध नहीं हुआ। दूसरी ओर, बुधवार को जुगसलाई निवासी अरुण कुमार के खिलाफ एडीजे- 6 की अदालत में चेक बाउंस का दोष सिद्ध हुआ था जबकि प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत से साक्ष्य के अभाव में अरुण अग्रवाल बरी हुआ था। वादनी के अधिवक्ता सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि स्टेशन रोड निवासी नीतू शर्मा ने 2020 में अरुण कुमार के खिलाफ 3 लाख 60 हजार रुपए की चेक बाउंस की ...