Jamshedpur News: कोंकाधासा और धुसरा में मलेरिया जांच शिविर, 7 बच्चों समेत 11 मिले पॉजिटिव
जमशेदपुर, सितम्बर 3 -- Jamshedpur News: दलमा की पहाड़ी के बीच बसे बोड़ाम प्रखंड के कोंकाधासा गांव में मंगलवार को पटमदा सीएचसी की टीम की ओर से लगाए गए शिविर में 36 लोगों की मलेरिया जांच की गई। जांच के दौरान 11 मरीज मलेरिया पॉजिटिव पाए गए। सभी मरीजों में पीएफ मलेरिया की पुष्टि हुई। संक्रमित मरीजों में हरेराम सिंह (6), मितन सिंह (35), चंपाकली सिंह (40), आरती सिंह (5), पूर्णिमा सिंह (10), पल्लबी सिंह (5 साल 6 महीने), कल्पना सिंह (30), पूजा सिंह (14) और प्रतिमा सिंह (8) शामिल हैं। दूसरी ओर, पटमदा प्रखंड के धूसरा टोला डोगागरल में दो बच्चे मलेरिया पॉजिटिव पाए गए हैं और दोनों में पीवी की पुष्टि हुई है। मरीजों में सुभाष मांडी की 2 वर्षीय पुत्री रानी मांडी एवं 7 वर्षीय पुत्र रोहित मांडी शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग की टीम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.