Jamshedpur News: कॉलेज के पीछे ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री, दो गिरफ्तार
जमशेदपुर, नवम्बर 4 -- Jamshedpur News: परसुडीह पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में करनडीह लाइन टोला निवासी धानो हांसदा और मानगो निवासी सकिल अहमद शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 12.54 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, तीन नवंबर की रात सूचना मिली थी कि परसुडीह स्थित श्यामा प्रसाद कॉलेज के पीछे मैदान में कुछ युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही दुबराज किस्कू फरार हो गया, जबकि धानो हांसदा और सकिल अहमद पकड़े गए। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: मानगो में 15 हजार की ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, 64 पुड़िया जब्त इस मामले में पुलिस पदाधिकारी सनत टुडू के बयान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.