जमशेदपुर, सितम्बर 23 -- Jamshedpur News: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैलाश नगर में बुधवार सुबह 35 वर्षीय युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान राज उर्फ विनय पांडेय के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। राज कैलाश नगर में अंजय कुमार के मकान की पहली मंजिल पर किराए पर रहता था। बुधवार सुबह काफी देर तक कमरे से कोई गतिविधि नहीं होने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। लोगों ने कमरे में जाकर देखा तो युवक फंदे से लटका मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।बर्मामाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि युवक कुछ समय से तनाव में था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...