जमशेदपुर, अगस्त 20 -- Jamshedpur News: उद्योगपति कैरव गांधी के अपहरण और फिरौती में पुलिस को एक ही परिवार के तीन आरोपियों की तलाश है। इनमें बिहार नालंद के रुपेश कुमार पासवान और उसके माता-पिता शामिल हैं। अपहरण केस में बिष्टूपुर पुलिस ने अदालत में दायर पूरक आरोप में रुपेश पासवान उसके परिवार की भूमिका पर जांच रिपोर्ट है। सूचना के अनुसार, अपहरण केस के बाद पुलिस की सख्ती बढ़ने पर बैंकॉक फरार तेजविंदर सिंह भी रुपेश पासवान व उसके परिवार के संपर्क में था। मामले में तेजविंदर के साथ पटना, कोलकाता और मुंबई का चक्कर लगाने वाला मो. शाद आलम पुलिस की पकड़ से अभी दूर है। बिष्टूपुर पुलिस ने आरोप पत्र में अन्य सभी फरार आरोपियों के नाम की जानकारी देकर उनकी गिरफ्तारी में जुटी है। मालूम हो कि उद्योगपति कैरव गांधी का 13 जनवरी 2026 को बिष्टूपुर थाना क्षेत्र से अ...