जमशेदपुर, अक्टूबर 14 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। गुजराती सनातन समाज बिष्टूपुर में चल रहे नवरात्र गरबा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता अंबे की स्तुति से हुई। समाज के लोगों ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ मां की वंदना की। इसके बाद रास-गरबा का दौर शुरू हुआ, जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर केसरिया परिधान का थीम था। केसरिया रंग के पारंपरिक परिधानों में सजे महिला-पुरुषों और बच्चों ने गरबा की धुन पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। पारंपरिक संगीत और भक्ति गीतों के बीच पूरा परिसर देर रात तक गरबा के रंग में रंगा रहा। श्रद्धालु रास-गरबा के माध्यम से मां दुर्गा की आराधना में लीन रहे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: गुजराती स्कूल में महिलाओं और बच्चियों ने बांधा समा उत्सव के दौरान पांच वर्ष से कम उम्र के बच्...