जमशेदपुर, सितम्बर 12 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। टेल्को थाना क्षेत्र में केवाईसी अपडेट के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने पंजाब नेशनल बैंक का कर्मचारी बनकर एक व्यक्ति को झांसे में लिया और व्हाट्सएप पर एपीके फाइल का लिंक भेजकर उसके तीन बैंक खातों से चार बार में कुल 63,200 रुपये निकाल लिए। घटना के बाद पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत की। इसके आधार पर टेल्को थाना में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

घटना का वर्णन टेल्को कॉलोनी क्रॉस रोड नंबर-13, क्वार्टर नंबर के2-33 निवासी राजेश गिरि ने पुलिस को बताया कि तीन सितंबर की शाम उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को पीएनबी का कर्मचारी बताया और खाते का केवाईसी अपडेट कराने की बात कही। उसने ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कराने का भरोसा...