जमशेदपुर, अगस्त 22 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर, मुख्य संवाददाता। मिथिलेश झा मेमोरियल फाउंडेशन एवं रेडक्रॉस सोसाइटी जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में केनेलाइट होटल के संस्थापक स्व. मिथिलेश झा की जयंती पर शुक्रवार को साकची स्थित होटल में ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 86 लोगों ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को आयोजकों द्वारा प्रमाण पत्र एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। यह पांचवां आयोजन था, जिसका उद्घाटन उपायुक्त राजीव रंजन एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह तथा केनेलाइट होटल के निदेशक अमलेश झा ने दीप जलाकर एवं मिथिलेश झा की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया। उपायुक्त ने कहा कि रक्तदान महादान है। यह भी पढ़ें- रक्तदान शिविर आयोजित किया इससे कई लोगों को जीवन दान मिलता है। उपायुक्त ने कहा कि जिसके नाम पर ...