जमशेदपुर, अक्टूबर 29 -- Jamshedpur News: कीताडीह में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में "सत्यनिष्ठा से समृद्धि" विषय पर एक विशेष सतर्कता जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक कर भ्रष्टाचार-मुक्त समाज का निर्माण करना था। कार्यक्रम का संचालन बंगला विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंजना बनर्जी के नेतृत्व में हुआ।इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शिवचन्द्र झा ने कहा कि सत्यनिष्ठा और नैतिकता एक स्वस्थ समाज के मूल आधार हैं। वाणिज्य विभाग के सहायक अध्यापक कुंदन रंजन तिवारी ने भी दैनिक जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने पर जोर दिया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदा...