Jamshedpur News: किसी भी थाना का मोबाइल नंबर बंद मिला तो थानेदार पर होगी कार्रवाई : एसएसपी
जमशेदपुर, जुलाई 20 -- Jamshedpur News: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने शनिवार को सिटी एसपी ललित मीणा और ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल की मौजूदगी में सभी पुलिस उपाधीक्षकों, अंचल निरीक्षकों और थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। इसमें अपराध नियंत्रण, अनुसंधान की गुणवत्ता, कानून-व्यवस्था और जनसंपर्क को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि उन्हें आवंटित सरकारी मोबाइल किसी भी परिस्थिति में बंद नहीं रखना है। सरकारी नंबरों का प्रचार-प्रसार थाना क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर किया जाए, ताकि आमलोग आसानी से सूचना और शिकायत दर्ज करा सकें। पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन का काम सात दिन में पूरा कर पोर्टल पर अपलोड करने तथा किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखने का दिशा-निर्देश भी दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.