जमशेदपुर, अगस्त 20 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर संवाददाता। किराएदारों का पुलिस सत्यापन नहीं होने से अपना शहर बाहरी अपराधियों के लिए छिपने का सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है। जिले और राज्य के बाहर से आने वाले कई अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद शहर के अलग-अलग इलाकों में किराए के मकान में छिप जाते हैं। किराएदारों की सही जानकारी पुलिस के पास नहीं होने से ऐसे लोगों की पहचान और उनके ठिकाने तक पहुंचना पुलिस के लिए चुनौती बन जाता है।

किराएदारों का सत्यापन पुलिस की ओर से किराएदारों के सत्यापन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों व्यवस्था उपलब्ध कराई गई हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में मकान मालिक और किराएदार सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं कराते हैं। पुलिस अधिकारियों की ओर से समय-समय पर मकान मालिकों से किराएदारों की जानकारी थाने में उपलब्ध कराने की अपील भी...