Jamshedpur News: किरण ब्रह्मर्षि विकास मंच महिला प्रकोष्ठ की नई अध्यक्ष
जमशेदपुर, अगस्त 3 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बागबेड़ा कॉलोनी स्थित श्री कृष्ण मेमोरियल संघ में रविवार को ब्रह्मर्षि विकास मंच बागबेड़ा इकाई के महिला प्रकोष्ठ का चुनाव जिला पदाधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। चुनाव में सर्वसम्मति से किरण सिंह को अध्यक्ष, श्वेता तिवारी को महासचिव, माधुरी देवी को कोषाध्यक्ष तथा सुनीता पांडेय उपाध्यक्ष चुनी गई। चुनाव प्रक्रिया का संचालन पर्यवेक्षक हरीश राय एवं अशोक मिश्रा ने किया। केंद्रीय समिति के सतीश कुमार, सुमंत कुमार, बागबेड़ा इकाई के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष शशि कुमार, महासचिव संतोष ठाकुर समेत अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.