Jamshedpur News: कालिकानगर काली मंदिर में भव्य कलश यात्रा, शिव प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन
जमशेदपुर, अगस्त 16 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। मानगो के कालिका नगर स्थित काली मंदिर में शिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक अनुष्ठान के तहत श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक कलश यात्रा में हिस्सा लिया। इनमें बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओ की थी। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति भाव वाले माहौल से सराबोर हो उठा। मंदिर परिसर में भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई ज रही है। कार्यक्रम में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता को लेकर मंदिर परिसर में विशेष प्रबंध किए गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.