जमशेदपुर, अक्टूबर 30 -- Jamshedpur News: अदालत के आदेश पर मामला दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने का आरोप बिना नंबर प्लेट की कार चलाते दिखे आरोपी, सूचना देने के बाद भी नहीं हुई जब्ती जमशेदपुर, संवाददाता।

कार छीनने और पुलिस कार्रवाई पर आरोप मारपीट कर कार छीनने के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित नरेश कुमार ने मामले के अनुसंधानकर्ता पुलिस पदाधिकारी उज्ज्वल की शिकायत एसएसपी से की है। उन्होंने लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि पुलिस पदाधिकारी आरोपियों के खिलाफ ईमानदारी से कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। नरेश कुमार के अनुसार, करनदीप सिंह ने जुडिओ मॉल के पास उनसे मारपीट कर टाटा पंच कार छीन ली थी। बाद में गाढ़ाबासा, गोलमुरी क्षेत्र में आरोपियों को बिना नंबर प्लेट के कार चलाते देखा गया। उन्होंने कार रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी वाहन ल...