Jamshedpur News: कायस्थ महिला प्रकोष्ठ ने मनाया सावन महोत्सव
जमशेदपुर, अगस्त 12 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ की ओर से बुधवार को सावन महोत्सव मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव भी शामिल हुईं। सोनारी स्थित चित्रगुप्त मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रकोष्ठ की पदाधिकारी मंजू सिन्हा ने बताया कि जिला के विभिन्न क्षेत्रों से महिलाएं यहां पहुंची और शामिल हुईं। कहा कि समाज में महिलाओं को सशक्त बनाना हमारा उद्येश्य है ताकि समाज में एक सकारात्मक सोच को बढ़ावा दिया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.