Jamshedpur News: काम पर जाने की बात कहकर निकला व्यक्ति लापता, अपहरण की आशंका
जमशेदपुर, सितम्बर 9 -- Jamshedpur News: सीतारामडेरा के भालूबासा मुस्लिम बस्ती निवासी 49 वर्षीय मोहम्मद शकील 21 अगस्त की सुबह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकले, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चलने पर पत्नी नथमुन निशा ने सीतारामडेरा थाने में लिखित शिकायत देकर अपहरण की आशंका जताई है। नथमुन निशा ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के बवडीह असली गांव की रहने वाली है। वर्तमान में भालूबासा मुस्लिम बस्ती में किराये के मकान में रहती हैं। उनके पति मोहम्मद शकील कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे और सदर अस्पताल खासमहल से उनका इलाज चल रहा था। शिकायत के अनुसार, 21 अगस्त की सुबह करीब 7.30 बजे शकील काम पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.