Jamshedpur News: कानून व्यवस्था सुधारने को डीजीपी को भेजा सुझाव-पत्र
जमशेदपुर, जुलाई 19 -- Jamshedpur News: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) के कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने जमशेदपुर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर झारखंड पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा को विस्तृत सुझाव-पत्र भेजा है। मुनका ने पत्र में लिखा है कि पिछले कुछ महीनों से शहर में लूट, छिनतई, गोलीबारी, चाकूबाजी और मारपीट जैसी घटनाओं में वृद्धि हुई है। इससे आम नागरिकों और व्यापारियों में भय का माहौल है। उन्होंने बेहतर कानून व्यवस्था के लिए कई व्यावहारिक सुझाव दिए हैं। इनमें जमशेदपुर में अनुभवी पुलिस अधिकारियों की तैनाती, टाइगर मोबाइल की नियमित और प्रभावी गश्त, तथा पुलिस-पब्लिक समन्वय समिति का पुनर्गठन कर उसमें प्रतिष्ठित व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जागरूक नागरिकों को शामिल करने का प्रस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.