जमशेदपुर, सितम्बर 18 -- Jamshedpur News: हिन्दुस्तान अभियान: चांडिल-कांड्रा सड़क: फोटो ट्रैक पर है -प्रशासनिक लापरवाही से अब तक मात्र 25 से 30 प्रतिशत काम ही पूरा -गड्ढों, धूल व जलभराव के बीच जान जोखिम में डाल सफर कर रहे लोग जमशेदपुर, मुख्य संवाददाता। चांडिल को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण चांडिल-कांड्रा सड़क इन दिनों राहगीरों के लिए विकास का नहीं बल्कि परेशानी का सबब बन चुकी है। लगभग नौ करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुए इस सड़क मरम्मत प्रोजेक्ट का शिलान्यास हुए एक साल बीत चुका है। लेकिन, कछुआ गति और प्रशासनिक लापरवाही के कारण अब तक मात्र 25 से 30 प्रतिशत काम ही पूरा हो सका है। नतीजन, रोजाना सफर करने वाले हजारों लोग जानलेवा गड्ढों, उड़ती धूल और जलभराव के बीच अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं।

सड़क की लागत और काम की ...