जमशेदपुर, नवम्बर 23 -- Jamshedpur News: भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी और यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को पोटका स्थित पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें 65 छात्राओं और शिक्षकों के स्वास्थ्य की जांच की गई। रेड क्रॉस के चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार ने सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के बाद जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयां दी गईं। साथ ही स्वास्थ्य और स्वच्छता से संबंधित जरूरी जानकारियां भी दी गईं। आंखों की जांच के बाद दो छात्राओं को निःशुल्क चश्मा प्रदान किया गया, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। शिविर में यूसीआईएल की ओर से मनोज हेम्ब्रम तथा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहयोग किया। रेड क्रॉस की ओर से राधेश्याम कुमार, राजेश मोहन प्रसाद और मुकेश ...