Jamshedpur News: कल मानगो में टूटेंगे स्वर्णरेखा नदी किनारे बने 16 घर
जमशेदपुर, अगस्त 3 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। मानगो नगर निगम क्षेत्र में नदी किनारे अतिक्रमण कर बनाए गए 16 मकानों को हटाने की तैयारी शुरू हो गई है। इनमें वार्ड संख्या 8 के तीन और वार्ड संख्या 10 के 13 मकान शामिल हैं। सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय तक अतिक्रमण नहीं हटाने पर कार्रवाई करते हुए निर्माण को ध्वस्त कर दिया जाएगा।यह कार्रवाई एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) के कोलकाता बेंच के आदेश के तहत की जा रही है, जिसमें नदी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाकर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। वार्ड 8 में खाता संख्या 1249, प्लॉट संख्या 3983 तथा वार्ड 10 में खाता संख्या 727 के विभिन्न प्लॉटों पर अतिक्रमण पाया गया है।अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.