जमशेदपुर, अगस्त 25 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बारिडीह स्थित विजया गार्डेन क्लब हाउस में कर्ण महिला संघ का स्वर्णिम पांचवां स्थापना दिवस एवं सावन मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संघ की संचालक नीलम प्रकाश के नेतृत्व में किया गया। समारोह की शुरुआत भगवान चित्रगुप्त की वंदना से हुई।कार्यक्रम में मिथिला संस्कृति और परंपरा की आकर्षक झलक देखने को मिली। मिथिला पेंटिंग थीम पर आधारित रंग-बिरंगी साड़ियों में सजी महिलाओं ने समारोह की खूबसूरती बढ़ाई। इस दौरान नृत्य और संगीत समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।नीलम प्रकाश ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य कर्ण समाज की महिलाओं को एक मंच पर जोड़ना, मिथिला संस्कृति को संरक्षित करना तथा आपसी एकता और सहयोग को मजबूत करना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विभा कर्ण, मीरा दत्...