जमशेदपुर, अक्टूबर 14 -- Jamshedpur News: करीम सिटी कॉलेज के डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 'व्हील्स इन मोशन' शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा में मिलने वाले सैद्धांतिक ज्ञान से परे प्रबंधन, नेतृत्व और कॉर्पोरेट कार्यप्रणाली की व्यावहारिक समझ कराना था। कॉलेज के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहना है, बल्कि व्यावहारिक अनुभवों से सीखकर भविष्य की चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास के साथ करना है। विभागाध्यक्ष डॉ. आफताब आलम ने इस बात पर जोर दिया कि इस तरह की पहल से छात्रों को प्रबंधन का वास्तविक स्वरूप समझने और अपना व्यावसायिक दृष्टिकोण विकसित करने मे...