जमशेदपुर, अक्टूबर 12 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर के करीम सिटी कॉलेज के लिए गर्व का विषय है कि बी.ए. सेमेस्टर-III की एनएसएस स्वयंसेवक कशिश सिंह का चयन प्रतिष्ठित प्री-रिपब्लिक डे परेड कैंप के लिए हुआ है। यह शिविर 21 से 30 नवंबर 2026 तक उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में आयोजित होगा। इस प्रतिष्ठित शिविर के लिए कशिश सिंह के साथ कोल्हान विश्वविद्यालय के स्वयंसेवक निकोदिम हनी पुर्ति का चयन भी हुआ है। यह राष्ट्रीय स्तर का महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर है, जिसमें स्वयंसेवकों को गणतंत्र दिवस परेड की तैयारी के साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रप्रेम और समाजसेवा की भावना विकसित करने का अवसर मिलता है। यह भी पढ़ें- Agra News: विवि : युवोत्सव में होगी क्रिएटिव करियोग्राफी इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मोहम्मद रिय...